Bank Holidays in March 2023: मार्च के महीने में होली और नवरात्रि जैसे त्योहारों के कारण कुछ दिन प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंक बंद रहेंगे। बैंक अगले महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर 12 दिन बंद रहने वाले हैं। मार्च 2023 में होली, नवरात्रि और राम नवमी जैसे कई त्यौहार हैं। त्योहारों और बैंक की साप्ताहिक छुट्टी मिलाकर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे।
