Bank Holidays Karwa Chauth 2023: कल 1 नवंबर 2023 को देशभर में करवाचौथ का त्योहार मानाया जाएगा। देश के कुछ राज्यों में 1 नवंबर को बैंक करवाचौथ के कारण बंद रहने वाले हैं। अगर आप अपना बैंक जाकर कोई काम निपटाना चाहते हैं तो पहले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें। हालांकि, ग्राहक छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग और ATM ट्रांजेक्शन के जरिये अपने काम कर सकते हैं। यहां चेक करें कि कल किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
करवाचौथ के कारण इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर (बुधवार): करवा चौथ – कल हिमाचल प्रदेश में करवाचौथ के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में भी कल छुट्टी है। बैंक जाने से पहले अपने राज्य की बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
ये हैं नवंबर में छुट्टियों की लिस्ट
1 नवंबर (बुधवार): कन्नड़ राज्योत्सव के कारण कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।
10 नवंबर (शुक्रवार): वांगला फेस्टिवल - मेघालय में बैंक बंद।
12 नवंबर (रविवार): दिपावली के कारण बैंक बंद रहेंगे।
13 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/दिवाली - त्रिपुरा, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बैंक बंद।
14 नवंबर (मंगलवार): दिवाली (बाली प्रतिपदा)/दीपावली/विक्रम सावंत नववर्ष दिवस/लक्ष्मी पूजा - गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम में बैंक बंद।
15 नवंबर (बुधवार): भाईदूज/ चित्रगुप्त जयंती/ लक्ष्मी पूजा (दीपावली)/ निंगोल चक्कौबा/ भ्रातृद्वितीया - सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बंगाल, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।
20 नवंबर (सोमवार): छठ (सुबह का अर्घ्य) - बिहार में बैंक बंद.
23 नवंबर (मंगलवार): सेंग कुत्सनेम/ईगास-बग्वाल - उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद।
27 नवंबर (सोमवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा - त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू, उत्तर प्रदेश, बंगाल, महाराष्ट्र, नई दिल्ली में बैंक बंद हैं। , बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश।
30 नवंबर (गुरुवार): कनकदास जयंती - कर्नाटक में बैंक बंद।
आरबीआई के निर्देशों के बाद पब्लिक सेक्टर और प्राइवेट सेक्टर बैंक दोनों महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। नियमित शनिवार और रविवार की छुट्टियों के अलावा नवंबर में दिवाली और लोकल त्योहारों जैसे राष्ट्रीय छुट्टियों पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।