Bank Holidays September 2024: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां जानें RBI ने कब, कहां और क्यों दी है छुट्टी

Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। वीकेंड की छुट्टियों के कारण बैंक छह दिन बंद रहेंगे। बाकि, 9 दिन बैंक त्योहारों और जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं। RBI के कैलेंडर के हिसाब से बैंक अलग-अलग राज्यों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार मिलाकर 15 दिनों तक बंद रहेंगे

अपडेटेड Aug 29, 2024 पर 10:39 PM
Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे।

Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। वीकेंड की छुट्टियों के कारण बैंक छह दिन बंद रहेंगे। बाकि, 9 दिन बैंक त्योहारों और जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं। RBI के कैलेंडर के हिसाब से बैंक अलग-अलग राज्यों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार मिलाकर 15 दिनों तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंकों की छुट्टियां तय करता है। वह मंथली और सालाना छुट्टियां जारी करता है। ताकिं, ग्राहकों को भी छुट्टियों के बारे में पहले से पता हो और वह उसी हिसाब से अपना काम तय करें।

सितंबर 2024 बैंक की छुट्टियां

श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि, गणेश चतुर्थी, प्रथम ओणम, मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद, पंग-लहबसोल, ईद-ए-मिलाद के बाद शुक्रवार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। सितंबर महीने में उल-नबी, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन है।

सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट


4 सितंबर (बुधवार)- श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि- असम में बैंक बंद हैं।

7 सितंबर (शनिवार)- गणेश चतुर्थी- गणेश चतुर्थी पर गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उड़ीसा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गोवा में बैंक बंद हैं।

14 सितंबर दूसरा शनिवार-कर्म पूजा/पहला ओणम- देशभर में बैंक बंद हैं।

16 सितंबर (सोमवार)- ईद-ए-मिला- गुजरात, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरा खंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू, केरल, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड में बैंक बंद हैं।

17 सितंबर (मंगलवार) इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) - सिक्किम, छत्तीसगढ़ में बैंक बंद हैं।

18 सितंबर (बुधवार) - पंग-लहबसोल- सिक्किम में बैंक बंद हैं।

20 सितंबर (शुक्रवार) ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

21 सितंबर (शनिवार)- श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- केरल में बैंक बंद हैं।

23 सितंबर (सोमवार)- महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद हैं।

वीकेंड की छुट्टियां

दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इस बार 14 सितंबर को दूसरा और 28 सितंबर को चौथा शनिवार है।

रविवार को बैंकों की छुट्टियां

1 सितंबर

8 सितंबर

15 सितंबर

22 सितंबर

29 सितंबर

राज्यों के हिसाब से बैंकों की छुट्टियां

4 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

गुवाहाटी

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर बैंकों की छुट्टियां

-अहमदाबाद

- बेलापुर

- बेंगलुरु

- आंध्र प्रदेश

-तेलंगाना

-भुवनेश्वर

-चेन्नई

- मुंबई

-नागपुर

-पणजी

14 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

- कोच्चि

-रांची

-तिरुवनंतपुरम

16 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

-अहमदाबाद

-आइजोल

- बेलापुर

- बेंगलुरु

-चेन्नई

-देहरादून

- आंध्र प्रदेश

-तेलंगाना

- इंफाल

-जम्मू

-कानपुर

- कोच्चि

-लखनऊ

- मुंबई

-नागपुर

- नई दिल्ली

-रांची

-श्रीनगर

-तिरुवनंतपुरम

17 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

-गंगटोक

-रायपुर

18 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

गंगटोक

20 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

जम्मू

श्रीनगर

21 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

कोच्चि

तिरुवनंतपुरम

23 सितंबर को बैंकों की छुट्टियां

जम्मू

श्रीनगर

Bank Strike Today: करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! बैंक खुलने के बाद भी नहीं मिलेगी ब्रांच में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।