Get App

Bank Holidays September 2024: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां जानें RBI ने कब, कहां और क्यों दी है छुट्टी

Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। वीकेंड की छुट्टियों के कारण बैंक छह दिन बंद रहेंगे। बाकि, 9 दिन बैंक त्योहारों और जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं। RBI के कैलेंडर के हिसाब से बैंक अलग-अलग राज्यों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार मिलाकर 15 दिनों तक बंद रहेंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 10:39 PM
Bank Holidays September 2024: सितंबर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक! यहां जानें RBI ने कब, कहां और क्यों दी है छुट्टी
Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे।

Bank Holidays in September 2024: सितंबर महीने में बैंक पूरे 15 दिन बंद रहेंगे। वीकेंड की छुट्टियों के कारण बैंक छह दिन बंद रहेंगे। बाकि, 9 दिन बैंक त्योहारों और जयंती के कारण बंद रहने वाले हैं। RBI के कैलेंडर के हिसाब से बैंक अलग-अलग राज्यों में दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ रविवार मिलाकर 15 दिनों तक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सभी पब्लिक और प्राइवेट बैंकों की छुट्टियां तय करता है। वह मंथली और सालाना छुट्टियां जारी करता है। ताकिं, ग्राहकों को भी छुट्टियों के बारे में पहले से पता हो और वह उसी हिसाब से अपना काम तय करें।

सितंबर 2024 बैंक की छुट्टियां

श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि, गणेश चतुर्थी, प्रथम ओणम, मिलाद-उन-नबी या ईद-ए-मिलाद, इंद्रजात्रा/ईद-ए-मिलाद, पंग-लहबसोल, ईद-ए-मिलाद के बाद शुक्रवार के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। सितंबर महीने में उल-नबी, श्री नारायण गुरु समाधि दिवस, महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन है।

सितंबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें