Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन 2025 के मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा की क्रेडिट कार्ड कंपनी BOBCARD ने ग्राहकों के लिए खास फेस्टिव ऑफर्स की घोषणा की है। ये ऑफर फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रॉसरी, ट्रैवल और कई अन्य कैटेगरी पर मिल रहा है। कंपनी ने कई बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशीप की है। ताकि, ग्राहकों को छूट ऑफर कर सकें।
फैशन और लाइफस्टाइल
मिंत्रा: 3,000 रुपये से ज्यादा की खरीदारी पर 10% तुरंत छूट दे दी है। अधिकतम 1,000 रुपये और EMI ट्रांजैक्शन पर 12% छूट।
Ajio: 3,500 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर 10% की छूट (अधिकतम 1,000 रुपये)।
Tata CLiQ: फैशन और लग्जरी सेक्शन पर 12% तुरंत छूट।
Flipkart: फैशन, मोबाइल और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर 10% तुरंत छूट और एक्स्ट्रा बोनस ऑफर।
इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स
JBL: 10% छूट (अधिकतम 5,000 रुपये)।
Acer: लैपटॉप और एक्सेसरीज पर 5% छूट (अधिकतम 5,000 रुपये)।
गिफ्टिंग
IGP डॉट कॉम: 18% छूट (अधिकतम 500 रुपये)।
ऑटोमोबाइल
Hero MotoCorp: चुनिंदा गाड़ियों पर 7.5% छूट (अधिकतम 10,000 रुपये)।
ट्रैवल
EaseMyTrip: बुधवार और गुरुवार को फ्लाइट या होटल बुकिंग पर 15% तक छूट। इसके लिए BOBEMI या BOB6EMI कोड इस्तेमाल करना होगा।
ग्रॉसरी और फूड
Tata Neu Foods: 10% छूट (30 अगस्त तक)।
JioMart: 15 अगस्त तक ग्रॉसरी को छोड़कर बाकी प्रोडक्ट्स पर 7.5% तक छूट।
इन ऑफर्स के साथ BOBCARD ग्राहक Smart EMI और UPI पेमेंट (RuPay BOBCARD से) का फायदा भी उठा सकते हैं। सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं और हर ब्रांड के अनुसार इनकी आखिरी तारीख अलग-अलग है। BOBCARD लिमिटेड जिसे पहले BOB Financial Solutions Limited कहा जाता था, बैंक ऑफ बड़ौदा की पूरी तरह से स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।