Get App

बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च की इंटरनेशनल UPI सर्विस, bob इ Pay से विदेशों से पाएं या भेजें पैसा

Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने इंटरनेशनल यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है। नई सर्विस से बैंक के ग्राहक विदेशों में पैसा भेज सकते है या लें सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप bob इ Pay में तीन नई इंटरनेशनल सर्विस जोड़ी हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2025 पर 4:35 PM
बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च की इंटरनेशनल UPI सर्विस, bob इ Pay से विदेशों से पाएं या भेजें पैसा
Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने इंटरनेशनल यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है।

Bank Of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा ने इंटरनेशनल यूपीआई सर्विस लॉन्च कर दी है। नई सर्विस से बैंक के ग्राहक विदेशों में पैसा भेज सकते है या लें सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ऐप bob Pay में तीन नई इंटरनेशनल सर्विस जोड़ी हैं। इन सर्विस में यूपीआई ग्लोबल एक्सेपटेंस, फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस और एनआरआई के लिए यूपीआई सर्विस शामिल है। बैंक ऑफ बड़ौदा के भारतीय और NRI ग्राहक रियल टाइम और आसान तरीके से क्रॉस-बॉर्डर डिजिटल पेमेंट और मनी ट्रांसफर कर पाएंगे।

बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय मुदलियार ने कहा कि UPI ने भारत में डिजिटल पेमेंट्स का चेहरा बदल दिया है। अब bob Pay इंटरनेशनल के जरिए हम इसकी सर्विस विश्व स्तर पर दे रहा है।

1. यूपीआई ग्लोबल एक्सेपटेंस (UPI Global Acceptance)

अब बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक विदेश यात्रा के दौरान bob Pay ऐप से इंटरनेशनल मर्चेंट्स को सीधे QR कोड स्कैन करके पेमेंट कर सकेंगे। पेमेंट सीधे भारतीय बैंक खाते से होगा। यह सुविधा 8 देशों में उपलब्ध है। इन देशों की गिनती में मॉरीशस, सिंगापुर, UAE, USA, फ्रांस, श्रीलंका, नेपाल और भूटान शामिल है। ट्रांजेक्शन का अमाउंट इंटरनेशनल और भारतीय दोनों करेंसी में दिखाई जाएगा। साथ ही एक्सचेंज रेट और चार्जेज की जानकारी भी मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

2. फॉरेन इनवर्ड रेमिटेंस सिर्फ सिंगापुर (Foreign Inward Remittance)

अब भारत में रहने वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सिंगापुर के लोगों से 24x7 रियल-टाइम मनी ट्रांसफर प्राप्त कर सकेंगे। सिंगापुर निवासी केवल लेने वाले का UPI ID/VPA डालकर पैसे भेज सकते हैं। रकम सिंगापुर डॉलर (SGD) में भेजी जाएगी और भारत में सीधे भारतीय रुपये (INR) में खाते में आ जाएगी। यह सुविधा परिवार की आर्थिक सहायता जैसे कामों के लिए काम आएगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें