Get App

Bank Strike: कल 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानिये कौनसे सरकारी बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर

Bank Strike: देशभर के सरकारी बैंकों में 27 जनवरी को ब्रांच के कामकाज पर असर पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों और एसोसिएस ने हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों ने यह हड़ताल पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग को लेकर बुलाई है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 1:21 PM
Bank Strike: कल 27 जनवरी को बैंक कर्मचारी करेंगे हड़ताल, जानिये कौनसे सरकारी बैंकों के कामकाज पर पड़ेगा असर
Bank Strike: देशभर के सरकारी बैंकों में 27 जनवरी को ब्रांच के कामकाज पर असर पड़ सकता है।

Bank Strike: देशभर के सरकारी बैंकों में 27 जनवरी को ब्रांच के कामकाज पर असर पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों और एसोसिएस ने हड़ताल का ऐलान किया है। बैंक यूनियनों ने यह हड़ताल पांच दिन के वर्किंग वीक की मांग को लेकर बुलाई है। अगर हड़ताल होती है, तो मंगलवार को बैंक ब्रांच में जाने वाले ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

यह हड़ताल United Forum of Bank Unions (UFBU) ने बुलाई है। UFBU देश में 9 प्रमुख बैंक यूनियनों का रिप्रेजेंट करती है। यूनियनों का कहना है कि सरकार और संबंधित अधिकारियों से बातचीत के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकला, इसलिए हड़ताल का फैसला लिया गया।

बैंक यूनियनों की यह मांग मार्च 2024 में हुए वेतन समझौते से जुड़ी है। उस समझौते में इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनियनों के बीच यह सहमति बनी थी कि सभी शनिवारों को बैंक बंद रहेंगे। लेकिन अब तक यह फैसला लागू नहीं हुआ है। इसी देरी से नाराज होकर यूनियनों ने आंदोलन का रास्ता चुना है।

हड़ताल को टालने के लिए मुख्य श्रम आयुक्त के स्तर पर सुलह बैठकें भी हुईं। हालांकि, यूनियनों का कहना है कि इन बैठकों में कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। UFBU के मुताबिक बातचीत के बावजूद डिमांड पर सहमति नहीं बन पाई, इसलिए 27 जनवरी की हड़ताल पर आगे बढ़ने का फैसला किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें