Bank Strike Today: आज 28 अगस्त 2024 को बैंक कर्मचारियों की स्ट्राइक है। अगर आप भी बैंक ब्रांच जाकर बैंकिग का काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो आपका जाना बेकार हो सकता है। बैंक हड़ताल के कारण कई ब्रांच में कर्मचारी काम नहीं करते या स्टाफ कम होता है जिसके कारण बैंकों में ग्राहकों की लंबी लाइन लग जाती है। आज अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA) के पूरे देश में हड़ताल के कारण बैंकिंग सर्विस और ट्रांजेक्शन पर असर दिखेगा।
