Bank Holidays: बैंक इस हफ्ते और अगले हफ्ते लगातार छह दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। बैंकों की छह दिनों की छुट्टी में लोकल छुट्टी, त्योहार और वीकेंड की छुट्टी शामिल है। बैंक 13 से 18 सितंबर तक कई राज्यों में बंद रहेंगे। सभी छुट्टियां पूरे देश में एक समय नहीं है। छुट्टी के लिए आपको अपनी लोकल ब्रांच, बैंक या मोबाइल ऐप पर चेक करना होगा कि बैंक आपके शहर, राज्य में खुले हैं या नहीं।
