Bank Holidays in February 2022: फरवरी महीने के बचे हुए दिनों में 11 दिन सभी पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंक बंद रहने वाले हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से जारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक फरवरी महीने में अब बैंक 9 दिन बंद रहेंगे। पहली यानी नेशनल हॉलिडे के दिन बैंक पूरे भारत में बंद हो जाते हैं, जबकि क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण कुछ राज्यों में बैंक ब्रांच बंद होंगी। वहीं, 23 और 24 फरवरी को कर्चमारियों की की हड़ताल के कारण भी बैंक ब्रांच में काम नहीं होने वाला है।
