यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) ने 27 जून को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ये नौ बैंक यूनियनों की एक संस्था है। AIBEA के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने UFBU की बैठक के बाद कहा कि उनकी मांगों है कि सभी पेंशनभोगियों के लिए पेंशन को रिवाइज और संशोधित किया जाए।
साथी ही उनकी मांग में नेशनल पेंशन स्कीम को खत्म करना और सभी बैंक कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करना शामिल है। इसके अलावा पब्लिक सेक्टर के बैंकों के कर्मचारियों ने हफ्ते में केवल पांच दिन काम करने की मांग की है।
बैंक हड़ताल वीकेंड (25-26 जून) के बाद होगी। चूंकि 27 जून को सोमवार पड़ रहा है। इसलिए बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। जून में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक।
AIBOC की महासचिव सौम्या दत्ता ने दावा किया कि अगर सरकार और बैंक मैनेजमेंट ने यूनियनों की मांगों का जवाब नहीं दिया, तो देश भर में लगभग सात लाख कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।