Banking Fraud: आपको जानकर अच्छा लगेगा कि बैंकिंग सेक्टर में इस साल देश में पहले के मुकाबले फ्रॉड के मामलों में गिरावट आई है। लेकिन अभी ये रकम हजार करोड़ रुपये में है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट जारी की है। जिसमें बताया गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में कुल कितने रुपये का बैंक फ्रॉड हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बैंकिंग सेक्टर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी में काफी गिरावट आई है।
