Credit Card: अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको हर महीने बिजली बिल समेत कई तरह के बिल जमा करने होते हैं। ऐसे में अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का पेमेंट ड्यू डेट पर चुकाना भूल गए हैं तो आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। लेकिन नए नियमों के मुताबिक, ड्यू डेट पर पेमेंट नहीं करने के बावजूद आप पेनाल्टी चार्जेस भरने से खुद को बचा सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India -RBI) ने ड्यू डेट निकलने के बाद बिना किसी चार्ज के पेमेंट का विकल्प ग्राहकों को मुहैया कराया है।
