Get App

Currency Notes: करेंसी नोट कैसे करें चेक? RBI ने बताए 11 मानक

Currency Notes: रिजर्व बैंक ने देश के बैंकों के लिए नोट परखने के नए मानक तय किए हैं। अब नोट सार्टिंग मशीनों की जगह नोट फिटनेस सार्टिंग मशीनें प्रयोग होंगी। नोटों को 11 मानकों के आधार पर टेस्ट करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 03, 2022 पर 9:03 AM
Currency Notes: करेंसी नोट कैसे करें चेक? RBI ने बताए 11 मानक
RBI ने करेंसी नोटों का फिटनेस टेस्ट के लिए 11 मानक तय किए हैं। अगर टेस्ट में नोट फेल हो गए तो चलन से बाहर हो जाएंगे।

Currency Notes: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नोट की फिटनेस जांच अनिवार्य कर दी है। इसके लिए 11 मानक तय किए हैं। RBI ने बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वह नोट गिनने वाली मशीन की जगह आप नोट को फिट मानने वाली मशीन का प्रयोग करें। RBI ने बैंकों से कहा है कि अपने नोट गिनने वाली मशीन को एक्यूरेसी और कंसिस्टेंसी के मामले में हर तिमाही में चेक करें। जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि रिजर्व बैंक के पैरामीटर्स के हिसाब से करेंसी नोट ठीक है या नहीं।

बैंकिंग सिस्टम में अनफिट नोटों का लगा ढेर

बता दें कि बैंकिंग सिस्टम में बहुत से अनफिट नोट चल रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा है कि लगातार इस्तेमाल करने की वजह से करेंसी नोट काफी गंदे हो जाते हैं। ज्यादा मोड़ने या मिट्टी लगने से इसका प्रिंट खराब हो जाता है। ऐसे नोटों को भी अनफिट करार दिया जाता है। इतना ही नहीं नोट के लगातार इस्तेमाल से उसका कागज काफी ढीला हो जाता है। जिससे उस पर लगे मार्क सही तरीके से पहचान नहीं हो पाती है। लिहाजा ऐसे नोटों को भी अनफिट कर दिया जाता है। कई परतों में मुड़े हुए नोट, बदरंग और टेप या गोंद से चिपके नोट को भी अनफिट मानकर चलन से बाहर कर दिया जाने का निर्देश दिया गया है।

Business Idea: जिम के बिजनेस से होगी मोटी कमाई, जानिए कैसे करें शुरू

फिटनेस टेस्ट में फेल होंगे ऐसे नोट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें