वित्तमंत्री ने आरबीआई और पीएसयू बैंक प्रमुखों के साथ की बैठक, बढ़े हुए कोविड मामलों पर तैयारियों की हुई समीक्षा

बैठक में बताया गया कि सार्वजनिक बैंकों के पास पर्याप्त पैसा है

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 6:45 PM
Story continues below Advertisement
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitaraman) ने शुक्रवार को कोविड -19 मामलों में वृद्धि के कारण किसी भी संभावित व्यवधान से निपटने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (public sector banks (PSBs) की तैयारियों की समीक्षा की। बता दें कि कोविड -19 मामलों में वृद्धि ने कई राज्यों को प्रतिबंधों की घोषणा करने के लिए विवश किया है।

सार्वजनिक बैंकों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान, सीतारमण ने केंद्र और भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) द्वारा शुरू किए गए महामारी संबंधी उपायों को लागू करने के लिए बैंकों द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का आकलन किया।

वर्चुअल समीक्षा बैठक के बाद वित्त मंत्री ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Governor Shaktikanta Das) के साथ महामारी के बाद के आर्थिक रिकवरी और कोविड -19 की चल रही लहर से उत्पन्न किसी भी चुनौती से निपटने के लिए PSB की तत्परता और तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।


भारती एयरटेल स्पेक्ट्रम, AGR पर मोरेटोरियम के बदले नहीं देगी इक्विटी, कंपनी को इससे मिलेगा 40,000 करोड़ का कैश फ्लो

एक आधिकारिक बयान में, वित्त मंत्रालय ने कहा कि बैंकरों ने मंत्री से कहा है कि राज्य द्वारा संचालित बैंक के पास पर्याप्त रूप से पूंजी हैं और भविष्य में किसी भी तरह तनावपूर्ण माहौल का सामना करने के लिए तैयार हैं।

बयान में कहा गया है "कुल मिलाकर सभी परिस्थिति का आकलन करने के बाद बैंकरों में विश्वास दिखाई दिया कि पीएसबी के पास पर्याप्त रूप से पैसा हैं और बैंक भविष्य में किसी भी तनावपूर्ण माहौल के लिए तैयार हैं।"

मिंट की खबर के मुताबिक समीक्षा बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री भागवत किसानराव कराड (Union Minister of State for Finance Bhagwat Kisanrao Karad) और वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव देबाशीष पांडा (Secretary, Department of Financial Services (DFS), Debasish Panda) के साथ डीएफएस के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

मंत्री ने कहा कि ग्लोबल डेवलपमेंट और ओमीक्रोन के फैलाव के बावजूद बिजनेस आउटलुक में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कॉन्टैक्ट इंटेसिव सेक्टर को महामारी से लड़ने के लिए अधिक मदद मिलनी चाहिए।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।