इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) अपने बैंकिंग नियमों में 1 जनवरी 2022 से बदलाव कर रहा है। इसके तहत पैसे जमा करने से लेकर पैसे निकालने तक के नियमो में कई बदलाव किए गए हैं। IPPB के ग्राहकों को अब अपने खाते में एक निर्धारित सीमा से अधिक नकद राशि जमा करने या उससे नकद निकालने पर अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा।
बता दें कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) 3 तीन तरह के बचत खाते (Savings Account) खोलने की सुविधा देता हैं। बैंक ने इन तीनों खातों से जुड़े पैसे निकासी और जमा के नियमों में बदलाव किया है। आइए जानते हैं ...
IPPB बेसिक सेविंग्स अकाउंट
IPPB सेविंग्स और करंट अकाउंट
सेविंग्स (बेसिक सेविंग्स अकाउंट के अलावा) और करंट अकाउंट में, हर महीने 10,000 रुपये तक का कैश जमा मुफ्त रहेगा। 10,000 रुपये से अधिक राशि जमा करने पर उस राशि का 0.50 पर्सेंट या न्यूनतम 25 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन चार्ज देना होगा।
IPPB ने अपनी वेबसाइट पर बताया, "बैंक सभी संबंधित लोगों को सूचित करता है कि नकद जमा और नकद निकासी के ट्रांजैक्शन पर नए शुल्क 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होंगे। इन शुल्क पर जीएसटी/सेस शामिल नहीं हैं, जिन्हें ट्रांजैक्शन के समय लागू दर पर लगाया जाएगा।" .