Savings Accounts पर ये 5 प्राइवेट बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, 6.75% तक है दर

RBI के मई और जून में लगातार दो बार बढ़ोतरी के साथ अब रेपो रेट 90 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.90 फीसदी बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है। इसे देखते हुए कई Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank सहित कई प्राइवेट बैंकों ने सेविंग अकाउंट्स (savings accounts) पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Jun 17, 2022 पर 11:29 AM
Story continues below Advertisement
छोटे और नए प्राइवेट बैंक ज्यादा खुदरा कस्टमर्स को लुभाने के लिए अग्रणी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंकों की तुलना में सेविंग अकाउंट पर ज्यादा ब्याज देते हैं

RBI के मई और जून में लगातार दो बार बढ़ोतरी के साथ अब रेपो रेट 90 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.90 फीसदी बढ़कर 4.90 फीसदी हो गई है। इसे देखते हुए कई Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, HDFC Bank सहित कई प्राइवेट बैंकों ने सेविंग अकाउंट्स (savings accounts) पर अपनी ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में छोटे और नए प्राइवेट बैंक सेविंग अकाउंट्स पर 6.75 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहे हैं। ऐसे में आपके पास इनके सेविंग अकाउंट्स में पैसा जमा करके अच्छा ब्याज हासिल करने का मौका है।

हम यहां ऊंचे ब्याज की पेशकश कर रहे ऐसे ही कुछ प्राइवेट बैंकों के बारे में बता रहे हैं। यह डाटा बैंकबाजार ने कंपाइल किया है।

डीसीबी बैंक


DCB BANK अपने सेविंग अकाउंट्स पर 6.75 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। प्राइवेट बैंकों में यह सबसे ज्यादा ब्याज दर है। इस बैंक के अकाउंट्स में न्यूनतम बैलेंस 2,500 से 5,000 रुपये तक रखना होता है।

क्या है Cost Inflation Index, यह टैक्स बचाने में आपकी कैसे मदद करता है?

आरबीएल बैंक

RBL Bank  सेविंग अकाउंट्स पर 6 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसके खातों में न्यूनतम औसत बैलेंस 2,500 से 5,000 रुपये तक रखना होता है।

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक

IDFC First Bank अपने सेविंग अकाउंट्स पर 6 फीसदी तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। अकाउंट में औसत मासिक बैलेंस 10,000 रुपये रखना होता है।

बंधन बैंक

Bandhan Bank सेविंग अकाउंट्स पर 6 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहा है। अकाउंट में औसत मासिक बैलेंस 5,000 रुपये रखना होता है।

यस बैंक

Yes Bank सेविंग अकाउंट्स पर 5 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रहा है। अकाउंट में औसत मासिक बैलेंस 25,000 रुपये रखना होता है।

छोटे बैंक क्यों देते हैं ज्यादा ब्याज

छोटे और नए प्राइवेट बैंक ज्यादा खुदरा कस्टमर्स को लुभाने के लिए अग्रणी प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंकों की तुलना में सेविंग अकाउंट पर ज्यादा ब्याज देते हैं। आपको लंबे ट्रैक रिकॉर्ड, अच्छे सेवा मानक, व्यापक ब्रांच नेटवर्क और बेहतर एटीएम सेवाओं वाले बैंक को चुनना चाहिए। इसके साथ ही सेविंग अकाउंट पर ऊंची ब्याज दर एक बोनस के समान होगी।

डाटा कंपाइलेशन के लिए बीएसई में लिस्टेड सभी प्राइवेट बैंकों की ब्याज दरों पर विचार किया गया है। बैंक बाजार ने 15 जून, 2022 तक का डाटा कंपाइल किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।