RBI: प्राइवेट सेक्टर के सीएसबी बैंक (CSB Bank) को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ी अहम जिम्मेदारी दी है। दरअसल, आरबीआई ने CSB Bank को केंद्र एवं राज्य सरकारों के सामान्य बैंकिंग कामकाज करने के लिए एजेंसी बैंक की लिस्ट में डाल दिया है। एजेंसी बैंक की लिस्ट में आने से CSB Bank केंद्र सरकार और राज्य सरकार के सामान्य बैंकिंग के काम कर सकेगा।
