RBI: कई बार लोगों को ऐसे नोट मिल जाते हैं, जो कुछ ज्यादा ही कटे-फटे होते हैं। इन नोटों को कोई दुकानदार लेने को भी तैयार नहीं होता है। ऐसे में आपके पास उस नोट को अपने पास रखे रखने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। वहीं कटे-फटे पुराने नोटों को लेकर अक्सर तमाम तरह की बाते बाजार में अफवाह के तौर पर उड़ाई जाती हैं। कई बार देखा गया है कि लोगों को इस तरह के नोट बदलवाने के लिए बैकों और दलालों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन जानकारी नहीं होने के चलते आम आदमी ठगी का शिकार हो जाता है।
