Get App

SBI ने सभी ग्राहकों को जारी किया अलर्ट, बैंकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए जल्द ही निपटा लें यह काम

SBI Alert: SBI ने बैकिंग सर्विस को बनाए रखने के लिए सभी ग्राहकों से पैन-आधार कार्ड (PAN-Aadhaar) को लिंक करने के लिए कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2021 पर 11:40 AM
SBI ने सभी ग्राहकों को जारी किया अलर्ट, बैंकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए जल्द ही निपटा लें यह काम

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ने अपने सभी अकाउंट होल्डर्स को एक अलर्ट जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अपनी बैंकिंग सर्विसेस को चालू रखने के लिए पैन को आधार से लिंक कर लें। SBI ने ट्वीट कर कहा है कि हम अपने ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए सलाह देते हैं कि पैन को आधार से लिंक कर लें, ताकि बेहतर बैंकिंग सर्विस मिलती रहे। SBI ने आगे अपने इस ट्वीट में ग्राहकों को चेतावनी दी है कि अगर लिंक नहीं किया तो पैन कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और किसी भी तरह का ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे।

जानिए पैन-आधार लिंक करने की डेडलाइन

सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक (PAN Aadhaar linking) करना जरूरी कर दिया है। मौजूदा समय में पैन आधार लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च 2022 है। ऐसे में SBI ने अपने ग्राहकों को जल्द से जल्द पैन को आधार से लिंक कराने की अपील की है। बता दें कि सितंबर महीने में सरकार ने पैन को बायोमेट्रिक आईडी आधार से लिंक करने की समय सीमा 6 महीना बढ़ाकर मार्च 2022 कर दी थी। दरअसल बिना पैन कार्ड के बैंक अकाउंट नहीं खोला जा सकता है। इसके जरिए नकदी जमा, डीमैट अकाउंट, प्रॉपर्टी के लेन-देन समेत कई वित्तीय मामलों के लेन-देन के लिए पैन कार्ड जरूरी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें