Get App

SBI ग्राहकों को लगेगा झटका! बैंक ने 1 फरवरी से इस सर्विस के लिए बढ़ाए चार्ज- अब इतना देना होगा पैसा

अब देश का सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 फरवरी 2022 से एक और नया चार्ज बढ़ाने जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2022 पर 9:39 AM
SBI ग्राहकों को लगेगा झटका! बैंक ने 1 फरवरी से इस सर्विस के लिए बढ़ाए चार्ज- अब इतना देना होगा पैसा
SBI ग्राहकों को झटका! बैंक ने 1 फरवरी से इस सर्विस के लिए बढ़ाए चार्ज- अब इतना देना होगा पैसा

 

SBI Alert: 1 जनवरी से ATM से पैसे निकालने जैसे कई चार्जेस बढ़ गए हैं। अब देश का सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 फरवरी 2022 से एक और नया चार्ज बढ़ाने जा रहा है। एसबीआई के ग्राहकों को एक बड़ा झटका  लगने वाला है। एसबीआई ने 1 फरवरी से IMPS करने के नियमों को बदल दिया है। जहां इसमें आपको एक तरफ फायदा होने वाला है और दूसरी तरफ नुकसान भी होने वाला है।

जानें अब कितना लगेगा चार्ज?

एसबीआई के अनुसार 2 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच IMPS के जरिये पैसा ट्रांसफर करने पर 20 रुपये + प्लस GST चार्ज लगेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2021 में IMPS के माध्यम से ट्रांजैक्शन का अमाउंट 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया था। रिजर्व बैंक ने IMPS के जरिए होने वाले ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ाई थी। अब एक दिन में 2 लाख रुपए के बजाय 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें