SBI Home Loan: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने होम लोन कस्टमर्स के लिए नए ऑफर का ऐलान किया है। इस नए ऑफर को कैंपेन रेट्स नाम दिया गया है। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स को होम लोन की ब्याज दरों पर 30-40 बेसिस प्वाइंट की छूट दी जा रही है। यह ऑफर 31 मार्च 2023 तक वैलिड है। एसबीआई नए ऑफर के तहत ग्राहकों को रेगुलर होम लोन पर 8.60% ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि एसबीआई की होम लोन दरें क्रेडिट स्कोर के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
