SBI होम लोन की प्रोसेसिंग फीस पर दे रहा है रियायत, जानें कब तक उठा सकते हैं इसका फायदा

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को कम कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर रियायत के साथ 50% -100% की छूट दे रहा है। यह रियायत रेगुलर होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरीड, प्रिविलेज और अपॉन घर पर मिल रही है। होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और रियायत की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है

अपडेटेड Jul 16, 2023 पर 1:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को कम कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर रियायत के साथ 50% -100% की छूट दे रहा है

अगर आप भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं और आप होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल एसबीआई ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस को कम कर दिया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया होम लोन पर रियायत के साथ 50% -100% की छूट दे रहा है। यह रियायत रेगुलर होम लोन, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, नॉन सैलरीड, प्रिविलेज और अपॉन घर पर मिल रही है। होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस और रियायत की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2023 तक है।

SBI प्रोसेसिंग फीस पर दे रहा है रियायत

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ऑफीशियल वेबसाइट के मुताबिक एचएल और टॉप अप के सभी वेरिएंट के लिए कार्ड दर में 50% की छूट है। यहां पर आपको मिनिमम 2,000 रुपये और मैक्सिमम 5,000 रुपये जीएसटी के साथ प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। वहीं टेकओवर, रिसेल और रेडी टू मूव इन प्रॉपर्टीज के लिए प्रोसेसिंग फीस पर डिस्काउंट 100 फीसदी है। ध्यान दें कि इंस्टा होम टॉप अप, रिवर्स मॉर्टगेज और ईएमडी के लिए प्रोसेसिंग फीस पर कोई भी डिस्कउंट नहीं मिलेगा।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाया MCLR, बढ़ जाएगी आपकी होम लोन EMI


रेगुलर होम लोन प्रोसेसिंग फीस

रियायत के बिना एसबीआई होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस लोन की रकम का 0.35% प्लस लागू जीएसटी के हिसाब से काटी जाएगी जो कि 2,000 जीएसटी के साथ है। वहीं मैक्सिमम प्रोसेसिंग फीस 10,000 रुपये जीएसटी के साथ है। 750-800 और उससे अधिक के सिबिल स्कोर के लिए, बिना रियायत के होम लोन पर इंटरेस्ट रेट 9.15% है।

SBI ने महंगा कर दिया है लोन

बता दें कि एसबीआई ने करोड़ों ग्राहकों को झटका देते हुए लोन दरों को महंगा भी कर दिया है। दरअसल बैंक ने MCLR रेट में इजाफा कर दिया है। जिस वजह से बैंक के होम लोन समेत बाकी दूसरे लोन भी महंगे हो गए हैं। बैंक की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक MCLR रेट अब 8 फीसदी से 8.75 फीसदी के बीच होंगी। बता दें कि इससे पहले मार्च के महीने में भी एसबीआई ने MCLR रेट में इजाफा किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।