Get App

SBI ने जारी किया अलर्ट, फ्रॉड से बचने के लिए इन नंबरों से रहें सावधान

SBI ने एक वीडियो के जरिए अपने ग्राहकों को फ्रॉड करने वालों से अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के तरीके सुझाए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2021 पर 12:35 PM
SBI ने जारी किया अलर्ट, फ्रॉड से बचने के लिए इन नंबरों से रहें सावधान

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India-SBI) ने अपने ग्राहकों को फर्जी कस्टमर केयर नंबरों (fraudulent customer care numbers) से सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी करते हुए एडवाइजरी जारी की है। बैंक ने कहा है कि धोखाधड़ी करने वाले कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहें। सही कस्टमर केयर नंबर जानने के लिए बैंक ने SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है। आधिकारिक वेबसाइट में जो कस्टमर केयर नंबर मुहैया कराया गया है, उसी का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही बैंक ने अकाउंट होल्डर्स को अपनी पसर्नल जानकारी नहीं शेयर करने के लिए कहा है।

SBI ने फर्जी कस्टमर केयर नंबरों से सावधान रहने की सलाह दी है। SBI ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वालों से बचने के लिए एक वीडियो जारी किया है। जिसमें धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए गए हैं। SBI के मुताबिक, ग्राहकों को उन कस्टमर केयर नंबरों से बात नहीं करनी चाहिए, जिनका वेरिफिकेशन नहीं हुआ है। SBI ने कहा है कि ग्राहकों को कस्टमर केयर नंबरों के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। बता दें कि इससे पहले भी SBI ने अपने ग्राहकों को फर्जी कस्टमर केयर नंबर और फर्जी कॉल के बारे में अलर्ट जारी किया था।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास देश भर में 70,786BC आउलेट्स हैं। इसके साथ ही 22,230 ब्रांच और 64,122 ATMsय CDMs हैं। इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 9.44 करोड़ और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की संख्या 2.1 करोड़ है। SBI के पास डिजिटल प्लेटफॉर्म YONO है। जिसमें 4.3 करोड़ रिजस्टर्ड यूजर्स हैं। जिसमें 1.2 करोड़ यूजर्स हर दिन लॉग-इन करते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें