लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) एक तरह का सिक्योर लोन माना जाता है। इस तरह के लोन को आप बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल संस्थानों से ले सकते हैं। इस तरह के लोन के लिए आपको अपनी प्रॉपर्टी को बैंक के पास गिरवी रखना होता है। इसका मतलब यह है कि अगर आप लोन नहीं चुका पाते हैं तो बैंक आपकी प्रॉपर्टी को जब्त भी कर सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनको पैसों की काफी सख्त जरूरत है वे अपनी प्रॉपर्टी पर लोन ले सकते हैं। हालांकि अगर आप इस तरह के लोन को लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको अलग अलग बैंकों की ब्याज दरों को भी चेक कर लेना चाहिए। ऐसे में आइये जान लेते हैं कि भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में प्रॉपर्टी लोन पर आपको किस हिसाब से ब्याज चुकाना होगा।
