Get App

ये चार प्राइवेट बैंक दे रहे FD पर सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट रेट, जानें हर बैंक में क्या है ब्याज दर

Bank FD मौजूदा दौर में निवेश और बचत करने का सबसे अच्छा और सुरक्षित जरिया है। हालांकि बैंक एफडी से कई बार ऐसी शिकायतें रहती हैं कि इनमें मिलने वाला ब्याज बेहद की कम है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ प्राइवेट बैंकों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी एफडी योजनाओं में आप काफी बेहतर ब्याज दर का लाभ हासिल कर पाएंगे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 23, 2023 पर 3:42 PM
ये चार प्राइवेट बैंक दे रहे FD पर सबसे ज्यादा इंट्रेस्ट रेट, जानें हर बैंक में क्या है ब्याज दर
Bank FD मौजूदा दौर में निवेश और बचत करने का सबसे अच्छा और सुरक्षित जरिया है

सेविंग करना हर किसी के लिए बेहद जरूरी होता है। सेविंग में बचाए गए पैसे ही किसी इमरजेंसी या बुरे वक्त में हमारे काम आते हैं। सेविंग के लिए वैसे तो कई तरह की योजनाएं हैं लेकिन अधिकतर लोग आज भी सेविंग के लिए सबसे ज्यादा भरोसा बैंक एफडी (Bank FD) पर ही करते हैं। इसका एक सबसे बड़ा कारण यह है कि बैंक की FD योजनाओं में जोखिम बिलकुल भी नहीं होता है और आपके निवेश के पैसे भी बिलकुल सुरक्षित रहते हैं। हालांकि बैंक एफडी से कई बार ऐसी शिकायतें रहती हैं कि इनमें मिलने वाला ब्याज बेहद की कम है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ प्राइवेट बैंकों की लिस्ट लेकर आए हैं जिनकी एफडी योजनाओं में आप काफी बेहतर ब्याज दर का लाभ हासिल कर पाएंगे। बता दें कि आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर कर कटौती का दावा किया जा सकता है। टैक्स सेविंग एफडी में पांच साल की लॉक-इन अवधि होती है और समय से पहले निकासी की अनुमति नहीं होती है।

डीसीबी बैंक एफडी प्लान

प्राइवेट सेक्टर का प्रमुख बैंक DCB Bank अपने ग्राहकों को सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर ऑफर कर रहा है। अगर निजी बैंकों द्वारा एफडी पर दिए जाने वाले ब्याज की बात की जाए तो यह ब्याज दर सबसे ज्यादा है। अगर आप इस बैंक में पांच साल की अवधि वाली एफडी योजना में 1.5 लाख रुपये निवेश करते हैं तो यह राशि बढ़कर 2.19 लाख रुपये हो जाएगी।

Post Office Scheme: रोजाना सिर्फ 50 रुपये करें जमा, मिलेंगे 35 लाख रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें