PMC Bank के 96% डिपॉजिटर्स को मिलेगा अग्रिम भुगतान, यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक ने दी जानकारी

बैंक ने एक प्रेस रिलीज में कहा 5 लाख तक डिपॉजिट वाले 96 फीसदी डिपॉजिटर्स का अपफ्रंट (डीआईसीजीसी के नियमों की शर्तों के तहत) भुगतान किया जाएगा।

अपडेटेड Jan 27, 2022 पर 8:42 PM
Unity Small Finance Bank ने कहा कि अमलगमेशन स्कीम के तहत पीएमसी बैंक के डिपॉजिटर्स के पूरे प्रिंसिपल का भुगतान किया जाएगा

Unity Small Finance Bank :  सेंट्रम ग्रप (Centrum Group) और पेमेंट ऐप भारतपे (Bharatpe) 51:49 हिस्सेदारी वाले ज्वाइंट वेंचर यूनिटी स्माल फाइनेंस बैंक (यूएसएफबी) ने गुरुवार को कहा कि वह अमलगमेशन या एकीकरण की स्कीम के तहत पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के डिपॉजिटर्स को पूरे प्रिंसिपल का भुगतान किया जाएगा।

डिपॉजिटर्स विलय का कर रहे हैं विरोध

PMC Bank के डिपॉजिटर्स ने सहकार भारती की अगुवाई में इस स्कीम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने के ऐलान के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। सहकार भारती RBI के बोर्ड मेंबर सतीश मराठे द्वारा स्थापित कोऑपरेटिव सोसाइटी है। हाल में एक रिलीज में सहकार भारती ने दलील दी कि यह विलय एकतरफा और डिपॉजिटर्स के हक के खिलाफ है।


बैंक के साथ बने रहने का विकल्प चुन सकते हैं डिपॉजिटर्स

बैंक ने एक प्रेस रिलीज में कहा, “5 लाख तक डिपॉजिट वाले 96 फीसदी डिपॉजिटर्स का अपफ्रंट (डीआईसीजीसी के नियमों की शर्तों के तहत) भुगतान किया जाएगा। ये डिपॉजिटर्स यूनिटी बैंक के साथ बने रहने या इस धनराशि को निकालने; और 7 फीसदी की आकर्षक ब्याज दरों का लाभ लेने और अतिरिक्त डिपॉजिट करने का विकल्प चुन सकते हैं।” बैंक अपने सेविंग अकाउंट पर 7 फीसदी तक ब्याज की पेशकश कर रही है।

क्या FD और Debt Fund से पैसा निकालकर गिरावट में करें खरीदारी? Nithin Kamath ने दिया यह जवाब

इंस्टीट्यूशनल डिपॉजिटर्स को प्रिफरेंस शेयर

लेंडर ने कहा कि पात्र डिपॉजिट बैलेंस के बदले में इंस्टीट्यूशनल डिपॉजिटर्स को प्रिफरेंस शेयर (80 फीसदी) और इक्विटी शेयर वारंट (20 फीसदी) मिलेंगे। बैंक के आईपीओ के समय वारंट्स को इक्विटी शेयरों में कनवर्ट कर दिया जाएगा। बैंक ने कहा, “हमारे शेयरहोल्डर्स कैश और वारंट्स के जरिये 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कैपिटल लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसे बैंक की मजबूत नींव तैयार करने, सही टैलेंट को भर्ती करने और एक निर्बाध डिजिटल अनुभव देने के लिए सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी लाने में इस्तेमाल किया जाएगा। हम नए बैंकिंग प्रोडक्ट्स विकसित करके विभिन्न कस्टमर्स और बिजनेसेस को सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

Budget 2022: इस बार हलवा सेरेमनी नहीं, मिठाई बांट शुरू हुई बजट फाइनल करने की प्रक्रिया

वित्त मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

बैंक ने कहा, “वित्त मंत्रालय ने 25 जनवरी, 2022 को एक गैजेट नोटिफिकेशन जारी करके पीएमसी बैंक के यूनिटी बैंक के साथ एकीकरण योजना को मंजूरी दे दी और इसे नोटिफाई कर दिया।” पीएमसी बैंक की लगभग 110 ब्रांच हैं और यूनिटी बैंक के रूप में 1,100 से ज्यादा कर्मचारी इसे ऑपरेट करेंगे।

डिपॉजिटर्स को कब मिलेगा उनका पैसा?

योजना के मुताबिक, पहले चरण के भुगतान में सभी योग्य डिपॉजिटर्स को डिपॉजिट इंश्योरेंस क्रेडिट गारंटी स्कीम (DIGC) के तहत 5 लाख रुपये तक की राशि मिलेगी। इसके बाद बची रकम का, अगले 10 सालों की अवधि में उन्हें धीरे-धीरे भुगतान किया जाएगा। इस दौरान, डिपॉजिटर्स को पहले साल से पाचवें साल में 50 हजार से लेकर 5.5 लाख रुपये तक की राशि मिलेगी और बाकी की बची पूरी राशि 10वें साल के अंत में मिलेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।