Get App

Warren Buffett ने जताया डरावना अनुमान, खत्म नहीं हुई बैंकिंग क्राइसिस, डूब सकते हैं और बैंक

दिग्गज स्टॉक इनवेस्टर Warren Buffett ने कई बार संकट में फंसे बैंकों की मदद की है। उनका मानना है कि बैंकर कुछ गलतियां करते रहते हैं, जिनके चलते वे क्राइसिस में फंस जाते हैं। पिछले महीने शुरू हुआ संकट ऐसी ही कुछ गलतियों का परिणाम था

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 13, 2023 पर 5:07 PM
Warren Buffett ने जताया डरावना अनुमान, खत्म नहीं हुई बैंकिंग क्राइसिस, डूब सकते हैं और बैंक
Oracle of Omaha ने कहा कि बैंक समय-समय पर कुछ बेवकूफी करते रहते हैं। हालिया बैंकिंग क्राइसिस के दौरान ऐसी बेवकूफियां सामने आ गईं। एसेट और लायबिलिटी में मैसमेच इसी तरह की एक बेवकूफी थी।

अगर आप यह समझते हैं कि बैंकिंग क्राइसिस (US Banking Crisis) खत्म हो गई है तो यह सच नहीं है। दिग्गज स्टॉक इनवेस्टर Warren Buffett ने कहा है कि आने वाले समय में कुछ और बैंकों के डूबने की खबर मिल सकती है। उन्होंने 12 अप्रैल को सीएनबीसी से बातचीत में यह आशंका जताई। हालांकि, उन्होंने कहा कि डिपॉजिटर्स को इससे चिंता करने की जरूरत नहीं है। Berkshire Hathaway के चेयरमैन और सीईओ ने यह इंटरव्यू टोक्यो से दिया। वह आजकल टोक्यो के दौरे पर हैं। वह उन पांच ट्रेडिंग हाउसेज को अपने सपोर्ट के बारे में टोक्यो की यात्रा पर हैं, जिनमें उन्होंने हाल में निवेश किया है।

पिछले महीने अमेरिका में दो बैंक डूब गए

पिछले महीने अमेरिका में सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने की खबर आई। इसे अमेरिकी इतिहास में बैंक के डूबने के दूसरे और तीसरे सबसे बड़े मामले के रूप में देखा जा रहा है। अमेरिका बैंकिंग क्राइसिस ने पूरी दुनिया को हिला दिया। अमेरिकी सरकार और रेगुलेटर्स को और बैंकों को डूबने से बचाने के लिए बड़े कदम उठाने पड़े। सरकार ने डूबने वाले बैंकों में जमा पैसे की गारंटी ली। साथ ही संकट का सामना करने वाले बैंकों के लिए अतिरिक्त फंडिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें