Bank Holidays: आज 15 जनवरी को मकर संक्रांति, पोंगल और महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन; बैंक बंद हैं या खुले?

Bank Holidays: गुरुवार को देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं। याद रहे कि बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल बैंक ब्रांच बंद रहती हैं। त्योहारों के चलते हो सकता है कि तमिलनाडु में बैंकों में एक साथ लगातार 4 दिन छुट्टी रहे

अपडेटेड Jan 15, 2026 पर 9:14 AM
Story continues below Advertisement
कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं, जिन पर पूरे देश में बैंक बंद नहीं होते हैं।

आज 15 जनवरी को देश में मकर संक्रांति और पोंगल का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन यानि कि नगर निगम के चुनाव भी हैं। इस मौके पर कनफ्यूजन है कि क्या बैंक आज गुरुवार को बंद रहेंगे? जवाब है- हां, लेकिन देश के कुछ हिस्सों में। कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं, जिन पर पूरे देश में बैंक बंद नहीं होते हैं। कुछ क्षेत्र विशेष में भी क्लोजिंग होती है।

15 जनवरी को उत्तरायण पुण्यकाल/पोंगल/माघ संक्रांति/मकर संक्रांति मनाई जा रही है। इसके साथ ही महाराष्ट्र में म्यूनिसिपल इलेक्शन के कारण देश में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं।

याद रहे कि बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल बैंक ब्रांच बंद रहती हैं। UPI, नेट बैंकिंग सर्विसेज चालू रहती हैं। इसका मतलब है कि आपको डिजिटल ट्रांजेक्शन में कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा ATM भी ऑपरेशनल रहते हैं यानि कि आप कैश निकाल सकते हैं। लेकिन लंबी छुट्टियों के चलते हो सकता है कि कहीं-कहीं आपको ATM में कैश खत्म होने का सामना करना पड़े।


तमिलनाडु में एक साथ 4 दिन बैंक बंद

15 जनवरी को पोंगल के बाद 16 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस/कनुमा के मौके पर तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 17 जनवरी को उझावर थिरुनल के मौके पर तमिलनाडु में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 18 जनवरी को रविवार है। यानि कि हो सकता है कि तमिलनाडु में बैंकों में एक साथ लगातार 4 दिन छुट्टी रहे।

बाकी बची जनवरी में और कितने दिन बैंक बंद

16 जनवरी: तिरुवल्लुवर दिवस/कनुमा- तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद

17 जनवरी: उझावर थिरुनल- तमिलनाडु में बैंक बंद

18 जनवरी: रविवार

23 जनवरी: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती/सरस्वती पूजा (श्री पंचमी)/बसंत पंचमी/वीर सुरेंद्र साईं जयंती- त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में बैंक बंद

24 जनवरी: महीने का चौथा शनिवार- देश में हर जगह बैंक बंद

25 जनवरी: रविवार- देश में हर जगह बैंक बंद

26 जनवरी: गणतंत्र दिवस- देश में हर जगह बैंक बंद

Gold Price Today: 15 जनवरी को और बढ़ा सोने का भाव, चांदी भी तेज; ये हैं नए रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।