इस म्यूचुअल फंड ने मंथली ₹10000 SIP को 8 साल में ₹15 लाख बना दिया, जानिए इसकी खास बातें

यह फंड हाइब्रिड फंड की कैटेगरी में आता है। इसका मतलब है कि यह शेयर और डेट दोनों में इनवेस्ट करता है। इस वजह से हाइब्रिड फंड का रिटर्न इक्विटी फंड से कम रहता है। लेकिन, रिस्क भी इक्विटी फंड से कम होता है

अपडेटेड Sep 22, 2026 पर 3:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस स्कीम में न्यूनतम एकमुश्त निवेश 5000 रुपये है। न्यूनतम 500 रुपये से मंथली सिप शुरू किया जा सकता है।

म्यूचुअल फंड में निवेश में स्कीम का चुनाव काफी मायने रखता है। अच्छी स्कीम में निवेश से आपका पैसा तेजी से बढ़ता है। बड़ौदा बीएनपी पारिबा बैलेंस्ड एडवान्टेज फंड ऐसी स्कीम की कैटेगरी में आता है। बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड ने अपनी इस स्कीम के प्रदर्शन के डेटा शेयर किए हैं।

बेंचमार्क के मुकाबले काफी ज्यादा रिटर्न

Baroda BNP Paribas Balanced Advantage Fund करीब 8 साल पहले शुरू हुआ था। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 5,000 रुपये से ज्यादा हो गया है। शुरुआत से अब तक इस फंड का कंपाउंडेड सालाना सिप रिटर्न 12.75 फीसदी है। इसके रेगुलर प्लान ने शुरुआत से अब तक सालाना 13.2 फीसदी रिटर्न दिया है। इसके मुकाबले इस फंड के बेंचमार्क (Nifty 50 Hybrid Composite Debt 50:50 Index) का सालाना रिटर्न 10.21 फीसदी रहा है।


8 साल में एक लाख का निवेश 2.63 लाख बना होता

अगर इस फंड में आपने 8 साल पहले एक लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता तो इस साल अगस्त के अंत में आपका पैसा बढ़कर 2.63 लाख रुपये हो गया होता। अगर किसी इनवेस्टर ने इस स्कीम में 10,000 रुपये का मंथली सिप शुरू किया होता तो आज उसका पैसा बढ़कर करीब 15.42 लाख रुपये (अगस्त 2026 के अंत में) हो गया होता।

एक साल और तीन सालों में भी अट्रैक्टिव रिटर्न

इस स्कीम का रिटर्न एक साल, तीन साल और पांच साल में भी अट्रैक्टिव रहा है। इस स्कीम के रेगुलर प्लान का एक साल का रिटर्न 10.31 फीसदी, तीन साल का रिटर्न 12.37 फीसदी और पांच साल का रिटर्न 10.67 फीसदी है। इस दौरान इस फंड के बेंचमार्क का रिटर्न क्रमश: 1.37 फीसदी, 12.37 फीसदी और 10.67 फीसदी है।

हाइब्रिड कैटेगरी के फंड में रिस्क कम होता है

यह हाइब्रिड फंड की कैटेगरी में आता है। इसका मतलब है कि यह शेयर और डेट दोनों में इनवेस्ट करता है। इस वजह से हाइब्रिड फंड का रिटर्न इक्विटी फंड से कम रहता है। लेकिन, रिस्क भी इक्विटी फंड से कम होता है। ऐसे इनवेस्टर्स जो ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते वे इक्विटी की जगह हाइब्रिड फंड में निवेश करना पसंद करते हैं।

डायनेमिक एसेट ऐलोकेशन स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल

यह फंड डायनेमिक एसेट ऐलोकेशन स्ट्रेटेजी का इस्तेमाल करता है। शेयरों में इसका निवेश 30 से 100 फीसदी के बीच रहता है। अगस्त के अंत में इसका 80.6 फीसदी निवेश शेयरों में था, जबकि बाकी डेट, कैश और दूसरे एसेट्स में था। इक्विटी पोर्टफोलियो में लार्जकैप स्टॉक्स की हिस्सेदारी 67.7 फीसदी थी। मिडकैप की 24.6 फीसदी और स्मॉलकैप की 7.7 फीसदी थी।

यह भी पढ़ें: NPS Swasthya scheme: इन 10 सवाल और जवाब के जरिए आसानी से समझें क्या है एनपीएस स्वास्थ्य स्कीम

500 रुपये से शुरू कर सकते हैं मंथली सिप

इस स्कीम में न्यूनतम एकमुश्त निवेश 5000 रुपये है। न्यूनतम 500 रुपये से मंथली सिप शुरू किया जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि म्यूचुअल फंड की किसी स्कीम के पिछले रिटर्न को देखकर निवेश का फैसला नहीं लेना चाहिए। इनवेस्टर को अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह के बाद ही किसी स्कीम में निवेश का फैसला करना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।