Bhai Dooj 2023 Date: भाई दूज का त्योहार हर साल कार्तिक मास में दिवाली के 2 दिन बाद मनाया जाता है। कार्तिक मास में दिवाली से पहले और बाद में भी कई त्योहार होते हैं। दिवाली से पहले धनतेरस और छोटी दिवाली होती है। दिवाली के अगले दिन गोवर्धन और दूसरे दिन भाई दूज होता है। अभी तक गोवर्धन और भाई दूज का यही ट्रेंड देखने को मिला है। इस बार ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज है कि भाई दूज कब है 14 या 15 नवंबर?
कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज मनाया जाता है। देखा जाए तो भाई दूज 14 नवंबर को होना चाहिए क्योंकि 12 नवंबर की दिवाली है। दिवाली के 2 दिन बाद 14 नवंबर को भाई दूज होगा लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बर भाई दूज 15 नवंबर को है। साल 2023 में भाई दूज बुधवार 15 नंवबर 2023 के दिन मनाया जाएगा। दिवाली के अगला दिन सोमावर खाली है। मंगलवार 14 नवंबर 2023 को गोवर्धन है।
भाई दूज भाई बहन का त्योहार है। भाई दूज के दिन बहन भाई का टीका करती है। उनकी लंबी उम्र की कामना करती है। साल 2023 में भाई दूज 15 नवंबर को मनाया जाएगा।
भाई दूज की सही तारीख (When is Bhai Dooj in 2023?)
भाई दूज का त्योहार 15 नंवबर 2023 बुधवार के दिन मनाया जाएगा। कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 14 नंवबर दोपहर 2.36 मिनट से शुरु होगी। कार्तिक मास की द्वितीया तिथि 15 नंवबर को 1.47 मिनट तक होगी। इस लिहाज से आप दोनों ही दिन भाई दूज का त्योहार मना सकते हैं। 14 नंवबर को दोपहर के बाद ही आप टीका कर सकते हैं।