BSNL Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। BSNL के नए प्लान की कीमत 997 रुपये। नए प्लान में BSNL ग्राहकों को 320GB डेटा दे रहा है, जिसकी प्रति GB लागत केवल 3.11 रुपये है। प्लान के तहत ग्राहकों को हर दिन 2GB डेटा, अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोजाना की सर्विस मिलेगी। इसके अलावा यह प्लान 2 महीने के लिए फ्री प्री-लोडेड कॉलर ट्यून (PRBT) और लोकधुन सर्विस भी दे रहा है। इस प्रकार कुल मिलाकर यह प्लान 320GB डेटा देता है, जिसकी प्रति GB लागत केवल 3.11 रुपये होती है। यहां जानिए नए प्लान की खासियत।
