केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार लेकर आई नई तरह का बैंक अकाउंट, लोन, इंश्योरेंस और कार्ड सब एक जगह

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई कॉम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की शुरुआत की है। यह अकाउंट खास तौर पर सेंट्रल गवर्नमेंट के ग्रुप A, B और C के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है

अपडेटेड Jan 19, 2026 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement
केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई कॉम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की शुरुआत की है।

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई कॉम्पोजिट सैलरी अकाउंट पैकेज की शुरुआत की है। यह अकाउंट खास तौर पर सेंट्रल गवर्नमेंट के ग्रुप A, B और C के कर्मचारियों के लिए बनाया गया है। इस पैकेज के तहत अब सैलरी अकाउंट, बैंकिंग सर्विस, इंश्योरेंस और कार्ड से जुड़े फायदे एक ही अकाउंट में मिलेंगे। इस स्कीम को डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (DFS) ने लॉन्च किया है।

एक अकाउंट में मिलेंगी सभी सर्विस

इस नए सैलरी अकाउंट में कर्मचारियों को जीरो बैलेंस अकाउंट की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही RTGS, NEFT और UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह फ्री होंगे। चेक बुक की सुविधा भी बिना किसी एक्स्ट्रा शुल्क के मिलेगी। इसके अलावा होम लोन, एजुकेशन लोन, व्हीकल लोन और पर्सनल लोन पर रियायती ब्याज दरें दी जाएंगी। लॉकर किराए और लोन प्रोसेसिंग फीस में भी छूट मिलेगी। परिवार के सदस्यों को भी फैमिली बैंकिंग बेनिफिट्स का फायदा मिलेगा।


इंश्योरेंस कवर सबसे बड़ा फायदा

इस पैकेज की सबसे खास बात इसका मजबूत इंश्योरेंस कवर है। अकाउंट होल्डर को 1.5 करोड़ रुपये तक का पर्सनल एक्सीडेंट कवर मिलेगा। हवाई दुर्घटना में 2 करोड़ रुपये तक का कवर दिया जाएगा। स्थायी या आंशिक विकलांगता के लिए भी 1.5 करोड़ रुपये तक का बीमा शामिल है। इसके अलावा 20 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ इंश्योरेंस मिलेगा, जिसे जरूरत के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। खुद और परिवार के लिए किफायती प्रीमियम पर हेल्थ इंश्योरेंस का विकल्प भी दिया गया है।

कार्ड और डिजिटल बेनिफिट्स

इस अकाउंट के साथ बेहतर डेबिट और क्रेडिट कार्ड सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक ऑफर्स, अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन और जीरो मेंटेनेंस चार्ज शामिल हैं। केंद्रीय कर्मचारी अपने मौजूदा सैलरी अकाउंट को अपने पब्लिक सेक्टर बैंक में जाकर इस नए कॉम्पोजिट सैलरी अकाउंट में अपग्रेड या माइग्रेट कर सकते हैं।

Silver Price: चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार ₹3 लाख के पार; अब खरीदें, बेचें या होल्ड करें?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।