Bihar Minister Salary Hike: नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले अपने मंत्रियों की कर दी मौज, बढ़ाया भत्ता और वेतन, नेता जी को अब मिलेगा इतना पैसा

Bihar Ministers Salary Hike: मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद, मंत्रीगण अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से करने में सक्षम होंगे

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 2:06 PM
Story continues below Advertisement
Bihar: नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले अपने मंत्रियों की कर दी मौज, बढ़ाया भत्ता और वेतन, नेता जी को अब मिलेगा इतना पैसा

बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीनों पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने विधायकों और MLC के मजे कर दिए। नीतीश कुमार ने राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों के वेतन और भत्तों में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। इस निर्णय के बाद, मंत्री अब पहले से ज्यादा आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। वेतन और भत्तों में संशोधन के तहत दोनों में ही भारी बढ़ोतरी की गई है। मुख्यमंत्री सचिवालय के कैबिनेट हॉल में हुई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया है। कैबिनेट सचिवालय विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इस बढ़ोतरी के बाद, मंत्रीगण अपने कार्यों को और भी प्रभावी ढंग से करने में सक्षम होंगे।

आदेश के अनुसारन, राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों को अब सरकारी कर्तव्यों के लिए प्रति किलोमीटर ₹25 की दर से यात्रा भत्ता मिलेगा, जो पहले ₹15 प्रति किलोमीटर था। वेतन और भत्तों दोनों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिससे मंत्रीगणों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

इसके अलावा राज्य मंत्रियों और उप मंत्रियों के वेतन में भी बढ़ोतरी की गई है। मासिक वेतन ₹50,000 से बढ़ाकर ₹65,000 किया गया है, जबकि क्षेत्रीय भत्ता ₹55,000 से बढ़ाकर ₹70,000 हुआ है। दैनिक भत्ता और आतिथ्य भत्ता भी बढ़ाए गए हैं। सरकार का कहना है कि यह कदम कार्यकारी जिम्मेदारियों के अनुरूप सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।


मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी। बैठक में तमाम विभागों के मंत्री शामिल हुए।

बिहार सरकार ने अलग-अलग विभागों से जुड़े 27 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इनमें कृषि, शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

Bihar: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के घर पर तैनात गार्ड ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।