BOBCARD–Etihad Credit Card ने मिलकर क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। अगर आप विदेश ट्रैवल ज्यादा करते हैं तो आपको इस कार्ड से फायदा हो सकता है। BOBCARD लिमिटेड Bank of Baroda की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। अब BOBCARD ने Etihad Airways के साथ मिलकर भारत में दो को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किए हैं। ये कार्ड Mastercard नेटवर्क पर काम करेंगे और खास तौर पर इंटरनेशनल ट्रैवलर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं।
ये दो कार्ड हैं, BOBCARD Etihad Guest Premium Credit Card और BOBCARD Etihad Guest Credit Card। प्रीमियम कार्ड की सालाना फीस 5,000 रुपये है, जबकि एंट्री कार्ड 2,500 रुपये में मिलेगा। अच्छी बात यह है कि तय खर्च पूरा करने पर सालाना फीस माफ भी हो सकती है।
प्रीमियम कार्ड में क्या मिलेगा
प्रीमियम कार्ड यूजर्स को हर 100 रुपये खर्च पर ज्यादा रिवॉर्ड मिलेंगे। सामान्य और इंटरनेशनल खर्च पर 2 Etihad Guest Miles मिलेंगे। Etihad Airways की टिकट बुकिंग पर 6 Miles प्रति 100 मिलेंगे।
नए यूजर्स को 60 दिनों में 25,000 रुपये खर्च करने पर 5,000 बोनस माइल्स मिलेंगे। पहला ट्रांजैक्शन होते ही Silver Tier स्टेटस मिलेगा और Etihad की वेबसाइट पर खरीदारी करने पर Gold Tier में अपग्रेड का मौका भी होगा।
इस कार्ड के साथ साल में 12 घरेलू और 8 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस, जीरो फॉरेक्स मार्कअप, और सालाना 24,000 माइल्स तक के माइलस्टोन रिवॉर्ड मिल सकते हैं। साथ ही कंसीयर्ज सर्विस और होटल ऑफर्स भी शामिल हैं।
एंट्री कार्ड किसके लिए सही
जो लोग कम फीस में ट्रैवल बेनिफिट चाहते हैं, उनके लिए एंट्री कार्ड अच्छा विकल्प है। इसमें हर 100 रुपये खर्च पर 1 माइल और Etihad बुकिंग पर 3 माइल्स मिलते हैं।
10,000 रुपये खर्च करने पर 2,500 बोनस माइल्स मिलेंगे। साल में 8 घरेलू और 4 इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस मिलेगा। इस कार्ड पर 1% फॉरेक्स मार्कअप लगेगा।
कंज्यूमर के लिए क्या मतलब
अगर आप विदेश यात्रा करते हैं या Etihad से अक्सर उड़ान भरते हैं, तो ये कार्ड टिकट, लाउंज और रिवॉर्ड माइल्स के जरिए आपकी ट्रैवल लागत कम कर सकते हैं। सही कार्ड चुनकर आप हर ट्रिप पर ज्यादा वैल्यू पा सकते हैं।