Get App

आ गया है नया फ्रॉड! होटल बुक करते समय न दें ऑरिजनल आधार, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

आजकल छुट्टियों पर जाना हो या किसी काम के सिलसिले में सफर करना हो, होटल बुकिंग आम बात है। लेकिन छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर होटल बुकिंग से जुड़े फ्रॉड। ऐसे में जरूरी है कि बुकिंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, जिससे आप किसी जाल में न फंसें

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2025 पर 7:03 PM
आ गया है नया फ्रॉड! होटल बुक करते समय न दें ऑरिजनल आधार, वरना खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर होटल बुकिंग से जुड़े फ्रॉड।

आजकल छुट्टियों पर जाना हो या किसी काम के सिलसिले में सफर करना हो, होटल बुकिंग आम बात है। लेकिन छोटी सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, खासकर होटल बुकिंग से जुड़े फ्रॉड। ऐसे में जरूरी है कि बुकिंग करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें, जिससे आप किसी जाल में न फंसें।

1. ओरिजिनल आधार कार्ड न दिखाएं

होटल चेक-इन के दौरान आइडेंटिटी प्रूफ के लिए आईडी प्रूफ देना जरूरी होता है, लेकिन कभी भी अपना ओरिजिनल आधार कार्ड न दें। आधार कार्ड से आपकी कई पर्सनल जानकारियां जुड़ी होती हैं, जैसे बैंक खाता और मोबाइल नंबर। अगर यह गलत हाथों में चला गया, तो इसका गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसके बजाय मास्क्ड आधार कार्ड का इस्तेमाल करें, जिसमें केवल आखिरी 4 अंक दिखते हैं और बाकी जानकारी छुपी होती है।

2. भारी छूट वाले ऑफर्स से सावधान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें