BSNL 107 Recharge Plan: बीएसएनएल अपने ग्राहकों के बीच सस्ते और किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) हाल में अपना सबसे सस्ता 107 रुपये का प्लान लेकर आई है। यहां आपको बीएसएनएल के 107 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उन ग्राहकों के काम आएगा जो सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ते सिम को तलाश रहे हैं। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
