BSNL Removes STVs from website: एयरटेल को देख सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) ने भी अपने 4 सस्ते प्लान को हटा दिया है। BSNL ने अपने 4 सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। कंपनी की वेबसाइट से 71 रुपये, 104 रुपये, 135 रुपये और 395 रुपये वाले प्लान को हटा दिया है। बीएसएनएल के ये प्लान ग्राहकों के बीच फेमस नहीं थे।
BSNL का 71 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 71 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 71 रुपये में वाले रिचार्ज पैक में 30 पैसे प्रति मिनट के हिसाब से पैसे देने होते हैं। इसमें फ्री कॉल ग्राहकों को नहीं मिलती थी। 30 दिन के लिए 20 रुपये मिलते थे। ये डेटा प्लान उन ग्राहकों के लिए नहीं है जिन्हें डेटा चाहिए होता है।
BSNL का 104 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 104 Prepaid Recharge Plan)
104 रुपये वाले BSNL पैक में 18 दिन के लिए सभी फायदे मिलते हैं। ये एक तरह का डिस्काउंट कूपन प्लान था।
BSNL का 135 और 395 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 135 and 395 Prepaid Recharge Plan)
135 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में 1440 मिनट कॉलिंग के लिए मिलते हैं। ग्राहक किसी भी नेटवर्क पर बात कर सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है लेकिन इसमें कोई भी इंटरनेट डेटा ग्राहकों को नहीं मिलता है। 395 रुपये वाले STV वाले प्लान में ग्राहकों को 3000 मिनट कॉलिंग के लिए मिलते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 71 दिनों के लिए थी और इसमें 2GB डेटा रोजाना मिलता है। हर रोज का डेटा खत्म होने के बाद ग्राहक 80Kbps की स्पीड मिलती है।