BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने सस्ते और वैल्यू प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के पास कई सालाना प्लान है। ये आपके रेगुलर प्लान की तुलना में आपकी जेब को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। बीएसएनएल का 1,999 रुपये का सालाना प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का मंथली खर्च सिर्फ 166 रुपये आता है। 166 मंथली खर्च में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा मिलेगा।
