BSNL 35 Days Recharge Plan: बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) 35 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान ऑफर कर रहा है। बीएसएनएल के अलावा एयरटेल 35 दिनों का प्लान दे रहा है। एयरटेल का 35 दिनों का प्लान 289 रुपये का है। वहीं, बीएसएनएल का 35 दिनों का प्लान सिर्फ 107 रुपये का है। बीएसएनएल के 35 दिनों के प्लान की एक दिन की कॉस्ट सिर्फ 3 रुपये है। यानी, 3 रुपये में जितनीमर्जी बातें कर सकते हैं और आपको फोन कटने की चिंता नहीं होगी।
BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps की हो जाती है। ये प्लान 35 दिनों की वैलिडिटी देता है। 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी इस प्लान में मिलेगी। ये प्लान उन ग्राहकों के काम आएगा जो सिम को एक्टिव रखने के लिए सस्ता सिम तलाश रहे हैं।
इनके लिए बेस्ट है ये प्लान
जो भी लोग कम पैसे में सिम को एक्टिव रखने के लिए प्लान तलाश रहे हैं ये प्लान उन लोगों के काम आएगा। इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मुफ्त मिलती है। ये प्लान आपकी सिम को 35 दिनों के लिए एक्टिव रखेगा। अगर आप अपने लिए सस्ते प्लान और थोड़े डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।
एयरटेल का 35 दिनों की वैलिडिटी वाला 289 रुपये का प्लान (Airtel 35 days Validity Plan)
एयरटेल के 35 दिनों के वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 289 रुपये है। देख जाए तो ये काफी सस्ता और किफायती प्लान है। एयरटेल अपने 289 रुपये के प्लान में 35 दिनों की वैलिडिटी के साथ SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे कई फायदे देता है। कंपनी इस प्लान के साथ 300 SMS मुफ्त देती है। ग्राहकों को 4GB डेटा भी मिल रहा है। यह नया 289 रुपये का रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हे डेटा की जरूरत कम होती है।