BSNL 35 Days Recharge Plan: बीएसएनएल अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) ग्राहकों को 35 दिनों का प्लान ऑफर कर रही है। ये प्लान 107 रुपये का है। बीएसएनएल के इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 4 रुपये आती है। अगर आप भी बीएसएनएल यूजर हैं और अपने लिए सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो 107 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है।
