Get App

Business Idea: नौकरी छोड़ सिर्फ 1 लाख रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, जल्द ही बनेंगे करोड़पति

Business Idea: सरकारी मदद से कम पैसों में इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इस प्रोडक्ट की हर घर में डिमांड है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 15, 2021 पर 1:46 PM
Business Idea: नौकरी छोड़ सिर्फ 1 लाख रुपये में शुरू करें ये बिजनेस, जल्द ही बनेंगे करोड़पति

Business Idea: कोरोना काल मे बहुत से लोग शहरी जीवन छोड़कर अपने गांव की ओर चले गए हैं। उसमें कुछ लोग दोबारा शहरी जीवन में आ गए हैं और कुछ अपने गांव घर में किसी बिजनेस या खेती किसानी में हाथ अजमा रहे हैं।

अगर आप भी किसी ऐसे बिजनेस की तलाश में हैं, जिसमें मंदी का चांस कम हो और हर महीने बंपर डिमांड हो तो हम आपको एक बिजनेस करने का आडिया दे रहे हैं, जिसने कोरोना काल में बिक्री मामले में 80 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हम आपको बता रहे हैं बेकरी प्रोडक्ट बनाने के बारे में।

इस प्रोडक्ट की डिमांड सभी के घरों में आमतौर पर हमेशा रहती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग इसको काफी पसंद करते हैं। बिस्किट बिजनेस यानी आप बेकरी प्रोडक्ट बनाकर मोटी कमाई कर सकते हैं।

कोरोना काल में पारले-जी ने बिक्री के मामले में पिछले 80 सालों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। स बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार मदद भी करती है। यानी आप सरकारी सहायता के जरिए इस बिजनेस को आराम से शुरू कर सकते हैं। सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। इस तरह के बिस्कुट, केक, चिप्स या ब्रेड बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए प्लांट लगाने के लिए जगह, लो कैपसिटी मशीनरी और रॉ मैटेरियल में निवेश करना होगा।

मुद्रा स्कीम के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 100000 रुपये निवेश करना होगा। कुल खर्च का 80 फीसदी तक फंड की मदद सरकार से मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस बिजनेस से हर महीने 40,000 रुपये से ज्यादा की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें