Business Idea: बिना लाइसेंस शुरू करें इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, हर साल कमाएं 25 लाख रुपये

Business Idea: क्या आप नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं? कम निवेश और बिना स्टॉफ के शुरू हो सके और कमाई लाखों रुपये में हो। तो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन एक बेस्ट ऑप्शन है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दौर आ चुका है

अपडेटेड Aug 12, 2025 पर 1:00 PM
Story continues below Advertisement
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच EV चार्जिंग स्टेशन ऐसा बिजनेस बनकर उभर रहा है, जिसमें कम झंझट, कम स्टाफ और कम जगह में भी लाखों की कमाई कर सकते हैं।

Business Idea: क्या आप नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं? कम निवेश और बिना स्टॉफ के शुरू हो सके और कमाई लाखों रुपये में हो। तो इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशन एक बेस्ट ऑप्शन है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों का दौर आ चुका है। और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच EV चार्जिंग स्टेशन ऐसा बिजनेस बनकर उभर रहा है, जिसमें कम झंझट, कम स्टाफ और कम जगह में भी लाखों की कमाई कर सकते हैं। खास बात ये कि इसके लिए किसी बड़े लाइसेंस या भारी-भरकम परमिशन की जरूरत नहीं, बस सही लोकेशन और स्मार्ट प्लानिंग से आप आने वाले EV युग के ‘चार्जिंग किंग’ बन सकते हैं।

EV चार्जिंग स्टेशन

मिनिस्ट्री ऑफ पावर के मुताबिक, भारत में EV चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है। बस कुछ जरूरी मंजूरियां लेनी होंगी, जैसेफॉरेस्ट डिपार्टमेंट और म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना होता है।

कितना आता है खर्च

एक EV चार्जिंग पॉइंट लगाने का खर्च 1 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक हो सकता है। ये खर्च इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का चार्जर लगा रहे हैं। इसमें नया इलेक्ट्रिक कनेक्शन, सिविल वर्क, टेक्नीशियन, मेंटेनेंस, एड, मार्केटिंग, EVSE मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर और साइट का किराया आदि शामिल है। जगह की बात करें तो मशीन के लिए सिर्फ 10 स्क्वायर फीट काफी है, लेकिन पार्किंग और गाड़ियों की मूवमेंट के लिए कम से कम 100 स्क्वायर फीट जगह जरूरी है।


स्टाफ की होती है कम जरूरत

अच्छी कंपनियां चार्जिंग स्टेशन का पूरा सेटअप, इक्विपमेंट, सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप सब कुछ मुहैया कराती हैं। पेमेंट से लेकर बिलिंग तक सब कुछ ऑनलाइन होता है, इसलिए आपको ज्यादा स्टाफ रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

कितनी होगी कमाई

अगर आप 3000 kW क्षमता का चार्जिंग स्टेशन लगाते हैं और प्रति kW 2 रुपये चार्ज करते हैं, तो आपकी मंथली इनकम करीब 2.25 लाख रुपये और सालाना कमाई लगभग 25 लाख रुपये तक हो सकती है।

क्यों है ये अच्छा मौका?

लाइसेंस की नहीं होती जरूरत।

सीमित स्टाफ से चल जाता है काम।

EV की बढ़ती डिमांड के साथ इसका मार्केट और फ्यूचर अच्छा है। आने वाला समय ईवी का होगा।

कम जगह में सेटअप संभव

यानी, अगर आप सही लोकेशन चुनें और बढ़िया चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें, तो यह बिजनेस आने वाले सालों में आपके लिए सुनहरा कारोबारी मौका साबित हो सकता है।

ICICI Bank ने क्यों बढ़ाया एवरेज मंथली मिनिमम बैलेंस, क्या यह बैंक अकाउंट्स में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।