Get App

Loan Default: लोन न चुकाने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून और RBI का नियम

Loan Default: अगर आप लोन वापस करने में चूक करते हैं, तो उसके कई गंभीर नतीजे हो सकते हैं। लेकिन, क्या जेल जाने की भी नौबत आ सकती है? जानिए लोन डिफॉल्ट करने पर क्या कानूनी एक्शन लिए जा सकते हैं। साथ ही, इस बारे में RBI की क्या गाइडलाइंस हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Jun 02, 2025 पर 6:01 PM
Loan Default: लोन न चुकाने पर हो सकती है जेल? जानिए क्या कहता है कानून और RBI का नियम
लोन डिफॉल्ट करने पर क्रेडिट स्कोर भी एकदम से गिर जाता है।

Loan Default: होम, ऑटो, गोल्ड या फिर पर्सनल लोन आपकी जरूरतें पूरी करने का जरिया बन सकता है। लेकिन,, लोन के साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी आती है- समय पर भुगतान की। अगर आप लोन चुकाने में चूक करते हैं, तो उसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं।

इसलिए ये जानना बेहद जरूरी है कि लोन डिफॉल्ट के क्या संकेत हैं, इसके क्या असर हो सकते हैं, और इससे बचने के क्या उपाय हैं। साथ ही, क्या लोन न चुकाने पर क्या जेल भी हो सकती है?

लोन डिफॉल्ट क्या होता है?

लोन डिफॉल्ट का मतलब होता है कि आपने बैंक या वित्तीय संस्था का कर्ज तय समय पर नहीं चुकाया। जब कोई शख्स लगातार एक या एक से ज्यादा ईएमआई (EMI) चुकाने में असफल रहता है, तो उसे लोन डिफॉल्टर माना जाता है। अमूमन यह अवधि 3 किस्त या 90 दिन की होती है। कई बार वित्तीय संस्थान के आधार पर अलग-अलग भी हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें