Car Price Hike: नए वित्त वर्ष 2025-26 में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है। देश की तकरीबन सभी बड़ी कार कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ा दिए हैं। यह जनवरी 2025 के बाद कुछ ही महीनों के भीतर कीमतों में दूसरी बढ़ोतरी है। साल की शुरुआत में गाड़ियों का दाम बढ़ाना आम बात है। इसका मकसद होता है कि नए साल की शुरुआत से पहले पुराना स्टॉक निकल जाए। लेकिन इस बार कंपनियों को ऐसे समय में दाम बढ़ाने पड़े हैं, जब बिक्री में गिरावट देखी जा रही है। इसके पीछे कई कारण हैं।
