एक दिन में ₹2 लाख से अधिक कैश लेना गैरकानूनी? देना पड़ जाएगा भारी जुर्माना; जानिए पूरा नियम

Cash Transaction: एक व्यक्ति से एक ही दिन में या एक लेनदेन पर ₹2 लाख से ज्यादा कैश लेना गैरकानूनी है। इस नियम का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना लग सकता है। जानिए पूरा नियम और जुर्माने से बचने का तरीका।

अपडेटेड Oct 08, 2025 पर 3:46 PM
Story continues below Advertisement
कैश लेने की सीमा का पालन करने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की है जो पैसा ले रहा है, न कि जो दे रहा है।

Cash Transaction: क्या आप जानते हैं कि इनकम टैक्स विभाग बड़े कैश लेनदेन पर बहुत ध्यान देता है? अगर आप तय सीमा से ज्यादा कैश लेते हैं तो भारी जुर्माना लग सकता है। खास तौर पर धारा 269ST इसके लिए बनाई गई है, जो यह तय करती है कि कोई व्यक्ति या संस्था कितनी रकम कैश में ले सकता है।

धारा 269ST क्या कहती है

धारा 269ST के अनुसार, कोई भी व्यक्ति ₹2 लाख या उससे ज्यादा कैश नहीं ले सकता। यह सीमा लागू होती है एक ही व्यक्ति से एक ही दिन में, एक ही लेनदेन के लिए, या किसी एक ही मौके या कार्यक्रम से जुड़े कई लेनदेन पर। इसका मतलब है कि अगर आप किसी से कैश में ₹2 लाख या उससे ज्यादा लेते हैं, तो आप नियम का उल्लंघन कर रहे हैं।


जिम्मेदारी किसकी है

सबसे अहम बात यह है कि कैश लेने की सीमा का पालन करने की जिम्मेदारी उस व्यक्ति की है जो पैसा ले रहा है, न कि जो दे रहा है। यानी अगर आप नियम से ज्यादा कैश स्वीकार करते हैं, तो आप ही जिम्मेदार होंगे, भले ही देने वाला व्यक्ति सही इरादे से दे रहा हो।

यह नियम खासतौर पर दुकानदारों, कारोबारी लोगों या किसी भी व्यक्ति पर लागू होता है, जो बड़ी रकम नकद में लेता है।

Women Money Managers: Sangeeta Jhaveri on putting safety ahead of returns for investors

उल्लंघन पर जुर्माना

अगर कोई व्यक्ति धारा 269ST का उल्लंघन करते हुए ₹2 लाख या उससे ज्यादा कैश लेता है, तो उसे पूरा कैश जुर्माने के रूप में देना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप कोई प्रॉपर्टी का सौदा या बिजनेस ट्रांजैक्शन के लिए ₹3 लाख कैश लेते हैं, तो टैक्स विभाग इसे पकड़ ले तो आपको पूरे ₹3 लाख का जुर्माना देना होगा।

यह नियम सभी तरह के पैसे लेने वाले पर लागू होता है। टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि साधारण या व्यक्तिगत लेनदेन भी जांच में आ सकते हैं।

अपवाद और सुरक्षित विकल्प

कुछ मामलों में धारा 269ST लागू नहीं होती। इसमें शामिल हैं बैंकिंग कंपनियों या डाकघर द्वारा मिली रकम और सरकारी संस्थाएं. जो आधिकारिक काम कर रही हैं। अगर आप बड़ी रकम लेने की सोच रहे हैं, तो हमेशा बैंकिंग चैनल जैसे चेक, डिमांड ड्राफ्ट, NEFT, RTGS या UPI का इस्तेमाल करें। इससे न केवल जुर्माने से बचा जा सकता है बल्कि लेनदेन रिकॉर्ड भी सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें : Gold vs Silver vs Equities: दिवाली पर सोने, चांदी और स्टॉक मार्केट में कैसे करें निवेश, जानिए एक्सपर्ट से

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।