कैशबैक क्रेडिट कार्ड या रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड, दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद?

कैशबैक क्रेडिट कार्ड में आपके खर्च का कुछ फीसदी कैश के रूप में आपको वापस मिल जाता है। यह आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में बतौर क्रेडिट या आपके बैंक अकाउंट में डिपॉजिट के रूप में वापस आ जाता है

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 5:09 PM
Story continues below Advertisement
रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

बैंक या एनबीएफसी ग्राहकों को कई तरह के क्रेडिट कार्ड इश्यू करते हैं। इनमें कैशबैक क्रेडिट कार्ड और रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड सबसे प्रमुख हैं। अगर आप नया क्रेडिट कार्ड बनवाने जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आपके लिए कौन सा क्रेडिट कार्ड फायदेमंद रहेगा। हालांकि, दोनों क्रेडिट कार्ड के अपने-अपने फायदे हैं। किसी व्यक्ति के लिए कौन सा कार्ड सही रहेगा, यह उसके क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल पर निर्भर करेगा।

क्या है कैशबैक क्रेडिट कार्ड?

कैशबैक क्रेडिट कार्ड (Cashback Credit Card) में आपके खर्च का कुछ फीसदी कैश के रूप में आपको वापस मिल जाता है। यह आपके क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट में बतौर क्रेडिट या आपके बैंक अकाउंट में डिपॉजिट के रूप में वापस आ जाता है। इसे एक उदाहरण से आसानी से समझा जा सकता है। मान लीजिए आपका बैंक आपके क्रेडिट कार्ड पर 2 फीसदी कैशबैक देता है। इसका मतलब है कि आपके हर 100 रुपये के खर्च पर बैंक आपको 2 रुपये वापस करेगा।


कैशबैक क्रेडिट कार्ड के फायदे

कैशबैक क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा है जो जटिल प्वाइंट्स सिस्टम को पंसद नहीं करते। दूसरा कैशबैक के पैसे का इस्तेमाल अपनी मर्जी के हिसाब से कर सकता है। कई ग्राहक इस पैसे का इस्तेमाल क्रेडिट कार्ड बिल चुकाने के लिए करते हैं। अगर आपके पास ज्यादा कैशबैक अमाउंट इकट्ठा है तो आप उसका इस्तेमाल किसी बड़ी खरीदारी के लिए भी कर सकते हैं।

रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड क्या है?

रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड में बैंक ग्रहकों को प्वाइंट्स, माइल्स या रिवॉर्ड देता है। हर एक रुपये के खर्च पर ग्राहक को कुछ रिवॉर्ड मिलता है। जब रिवॉर्ड प्वाइंट्स काफी इकट्ठा हो जाता है तो उसका इस्तेमाल ट्रैवल, शॉपिंग, डाइनिंग या दूसरे खर्च के लिए किया जा सकता है। उदाहरण के लिए अगर हर 100 रुपये के खर्च पर 1 प्वाइंट बतौर रिवॉर्ड मिलता है तो उसका इस्तेमाल 0.50 रुपये के ट्रैवल बेनेफिट के लिए किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 2025 में रुपये-पैसे के मामले में नहीं करें ये 5 mistakes, नहीं होगी आपको पैसे की कमी

रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड के फायदे

रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए अच्छा है जो पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे इकट्ठा रिवॉर्ड प्वाइंट्स का इस्तेमाल ट्रैवल, गिफ्ट कार्ड या किसी दूसरे एक्सपीरियंस के लिए किया जा सकता है। इस कार्ड की मुश्किल यह है कि रिवॉर्ड प्वाइंट्स और रिडेम्प्शन के नियमों को समझना पड़ता है, जो थोड़ा जटिल होते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।