Government Employees: सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा और जरूरी फैसला लिया है। अब हर कर्मचारी की सर्विस से जुड़ी सारी जानकारी ऑनलाइन रिकॉर्ड होगी। इसे ई-सर्विस बुक (e-Service Book) कहा जाएगा और ये जानकारी e-HRMS 2.0 पोर्टल पर सेव होगी। ई-सर्विस बुक से सभी कर्मचारियों की सर्विस का रिकॉर्ड रखना आसान होगा, ट्रांसफर और प्रमोशन जल्दी होंगे और कोई कागज गुम नहीं होगा। मतलब अब फिजिकल फाइलों का झंझट खत्म हो जाएगा। अब सभी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी।
सरकारी नौकरी में कोई कर्मचारी कब भर्ती हुआ, कब प्रमोशन हुआ, कितनी छुट्टियां लीं, कहां-कहां ट्रांसफर हुआ, सबकुछ उसकी सर्विस बुक में लिखा होता है। पहले ये सारी बातें फिजिकल फाइल में दर्ज होती थीं, लेकिन अब सबकुछ डिजिटल फॉर्म में रिकॉर्ड होगा।
क्यों जरूरी है डिजिटल सर्विस बुक?
किसी भी कर्मचारी की जानकारी अब कहीं से भी देखी जा सकेगी। काम तेज होगा और फालतू कागजी झंझट खत्म हो जाएगा। जानकारी ज्यादा एक ही जगह सेफ होगी। ट्रांसफर और प्रमोशन जैसे काम भी जल्दी निपटेंगे।
सरकार ने क्या निर्देश दिए हैं?
कार्मिक विभाग (DoPT) ने सभी मंत्रालयों और दफ्तरों को कहा है कि वह अपने कर्मचारियों की सर्विस बुक को तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाएं। सारी जानकारी अच्छे से चेक करके अपडेट करें। एक बार ऑनलाइन रिकॉर्ड पूरा हो जाए, तो कागज की सर्विस बुक बंद कर दें। अब डिजिटल सर्विस बुक को ही ऑफिशियल माना जाएगा।
हाल के कुछ और बड़े फैसले सरकारी कर्मचारियों के लिए
अब ज्यादा प्राइवेट हॉस्पिटल इसमें जुड़ गए हैं और रिटायर्ड कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा और आसान हो गई है।
कुछ सरकारी कर्मचारियों को अब पुरानी पेंशन योजना (OPS) में लौटने का विकल्प दिया गया है, खासकर तब जब सर्विस के दौरान कोई गंभीर स्थिति हो जाए।
अब सबकी निगाहें 8वें वेतन आयोग पर
लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्दी ही 8वां वेतन आयोग लागू करेगी। इससे तनख्वाह और भत्तों में बड़े बदलाव हो सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये 2026 के बाद लागू हो सकता है, लेकिन इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।