Get App

CGHS Service: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स सीजीएचएस सर्विस के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, ये है तरीका

CGHS Service: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लिए पात्र होते हैं। सीजीएचएस के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को कम दाम में क्वालिटी स्वास्थ्य सर्विस मिल सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2024 पर 4:11 PM
CGHS Service: केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स सीजीएचएस सर्विस के लिए कर सकते हैं ऑनलाइन अप्लाई, ये है तरीका
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के पात्र हैं।

CGHS Service: केंद्र सरकार के सभी कर्मचारी और पेंशनर्स केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (CGHS) के लिए पात्र होते हैं। सीजीएचएस के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को कम दाम में क्वालिटी स्वास्थ्य सर्विस मिल सकती हैं। सीजीएचएस से न केवल केंद्र सरकार के कर्मचारी बल्कि उनके परिवार भी फायदा मिलता है। सीजीएचएस कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं भारत के 80 शहरों में उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार के कर्मचारी सीजीएचएस के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं?

सीजीएचएस के तहत लाभ देने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारी को सीजीएचएस कार्ड बनवाना आवश्यक है। उन्हें बस एक तय फॉरमेट में डॉक्यूमेंट के साथ उस मंत्रालय विभाग या ऑफिस में जमा करना होगा जहां वह काम कर रहे हैं। सीजीएचएस वेबसाइट के अनुसार आवेदन पत्र मंत्रालय, कार्यालय, विभाग के शहर के अतिरिक्त निदेशक सीजीएचएस के ऑफिस या कार्ड की तैयारी के लिए भेजा जाएगा। सीजीएचएस कर्मचारियों के अनुसार काम कर रहे कर्मचारियों के मामले में भी SMS भेजा जाता है।

फॉर्म सीजीएचएस वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। केंद्र सरकार के पेंशनर्स सीजीएचएस वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं और इसे तय फॉर्मेट में उस शहर के एडिशनल डायरेक्टर के ऑफिस में जमा कर सकते हैं जहां वे रह रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें