मार्च का महीना बहुत अहम है। कई जरूरी कामों को पूरा करने के लिए यह आखिरी महीना है। जैसे अगर आप इस फाइनेंशियल ईयर (2022-23) के लिए टैक्स सेविंग्स करना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च तक यह काम पूरा कर लेना होगा। लेट फीस के साथ PAN और Aadhar को इस महीने की आखिरी तारीख तक लिंक किया जा सकता है। आप 5 लाख रुपये से ज्यादा सालाना प्रीमियम वाली पॉलिसी के मैच्योरिटी अमाउंट पर टैक्स-छूट का लाभ उठा सकते हैं। सीनियर सिटीजंस प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) में इनवेस्ट कर सकते हैं। अब तक सरकार ने इस योजना को 31 मार्च के बाद जारी रखने के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। सिटीबैंक के ग्राहकों को भी 1 मार्च से एक्सिस बैंक की सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो गई हैं।
